कोरबा@M4S:स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना चैतमा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला न्यायाधीश अध्यक्ष महोदय एवं माननीय सचिव महोदय के आदेशानुसार में विधिक अधिकारों एवं सेवाओं की जागरूकता के लिए 400 विद्यार्थियों रासेयो स्वयंसेवक ने विधिक साक्षरता शिविर में विधिक जानकारी प्राप्त की । परामर्श एवं सुलह समझौता केन्द्रों में सन्धिकर्ता दल द्वारा पारिवारिक विवादों को सुलह समझौते के आधार पर समाप्त कराये जाने के सतत प्रयास किये जाते हैं। जिला अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय श्रेणी माननीय एच के रात्रे के नेतृत्व में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया जिसके तहत माननीय एच के रात्रे सर द्वारा अपने उद्बोधन में निशुल्क विधिक सेवा के बारे में जानकारी देते हुए नासा स्कीम मध्यस्थता अभियान, लोक अदालत, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण बाल श्रम, बाल विवाह, मोटर वाहन अधिनियम, गुमशुदा बच्चों पर होने वाले अपराध, पॉक्सो एक्ट, क्षतिपूर्ति, महिलाओं के अधिकार शिक्षा के अधिकार एवं बच्चों को बताया गया कि नैतिक शिक्षा हमारे जीवन को संस्कृति से जोड़े रखती है शिक्षा में नैतिकता का समावेश होने पर ही समाज एवं देश का विकास हो सकता है एवं इसके अतिरिक्त राष्ट्र के मध्यस्थता अभियान 1 जुलाई 2025 से 7 अक्टूबर 2025 तक चलने वाली अभियान एवं साथी योजना 2025, डान योजना 2025 , जागृति योजना 2025 , आशा योजना 2025 नालसा टोल फ्री नंबर 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं शासन के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य संरक्षक चंद्राणी सोम, चौकी प्रभारी अख्तर खान ने गुड़ टच बेड टच सड़क सुरक्षा पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।, एडवोकेट नवीन सिंह ने बताया कि विधिक साक्षरता एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के गरीब और वंचित वर्गों को न्याय सेवाएँ प्राप्त करने और उनकी माँग करने के लिए सशक्त बनाना है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रमुख न्याय सेवा प्रदाताओं की संस्थागत क्षमताओं में सुधार करना भी है ताकि वे गरीबों और वंचितों की प्रभावी ढंग से सेवा कर सकें।जनप्रतिनिधि डी के आदिले संसद प्रतिनिधि, शीतल शर्मा, तलवीर सिंह थाना बांगो विधिक सेवा समिति कटघोरा,वीरेंद्र कुमार बंजारे कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना,ब्यख्याता सी नेताम, सुरेन्द्र सिंह नेटी,विभा तांडे,पार्वती राम, विजेता चतुर्वेदी, नबीउल्ला सिद्दिकी, धनराज सिंह,चंद्रमुखी साहू,मुरारीलाल धीवर,आशीष उपाध्याय, निष्ठा जायसवाल, शेषनारायण शर्मा ,देवानंद वर्मा, सहयोग से विधिक सेवा प्राधिकरण ब्यख्यान कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंच संचालन वीरेंद्र कुमार बंजारे ने मंच संचालन आभार प्रकट सुरेन्द्र सिंह नेटी ने की। विधिक जागरूकता ब्यख्यान कार्यशाला के लिए डॉ मनोज सिन्हा समन्वयक रासेयो, सरपंच राजलाल सिन्द्राम, उपसरपंच सुकालू प्रजापति ने प्रशंसा की





































