नई दिल्ली(एजेंसी):स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सनी देओल (Sunny Deol) और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म बंटवारा 1947 (Batwara 1947) को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। लेकिन आवारापन 2 से क्लैश के चलते ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर बेअसर साबित हुई।

बंटवारा 1947 के फेलियर पर बोलीं प्रीति
सनी देओल की बंटवारा 1947 के फेलियर को लेकर हाल ही में प्रीति जिंटा ने मिड डे को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलकर बात की है और कहा है-अपनी बात शुरू करने पहले तो मैं ये बताना चाहूंगी कि मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व है और यह अनुभव बहुत ही शानदार रहा है। एक कलाकार के के तौर पर मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि मैं उम्मीदों पर खरी उतरने की कोशिश करती हूं। जब मैं काम करती हूं, तो अपना 100 परसेंट देती हूं।
जैसा कि मैंने पहले कहा, मैं कर्म में विश्वास रखती हूं। आप अपना कर्म करें और बाकी सब भगवान पर छोड़ दें। क्या होगा, इस पर आपका कोई कंट्रोल नहीं होता। इसलिए, आप हर फिल्म में जितनी हो सके उतनी मेहनत करती हूं। मैं अपना 1000 परसेंट देती और बाकी सब भगवान पर छोड़ देता हूं कि फिल्म का क्या होगा और क्या नहीं।
इस तरह से प्रीति जिंटा ने अपनी फिल्म बंटवारा 1947 की बॉक्स ऑफिस असफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बता दें कि इस मूवी का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया और निर्माता की कमान सुपरस्टार आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने संभाली थी, फिर भी ये फिल्म सफलता हासिल नहीं कर सकी।
प्रीति जिंटा की अगली फिल्म
बात की जाए प्रीति जिंटा की अगली फिल्म के बारे में तो उसका नाम वाइब है, जोकि एक कॉमेडी ड्रामा मूवी है। इसमें उनके साथ अभिनेता कुणाल खेमू भी अहम किरदार में नजर आएंगे। गौर करें वाइब की रिलीज डेट की तरफ तो 18 सितंबर 2026 को ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।





















































