सोनगुड़ा पंचायत के तराईडांड बस्ती में लाखों की डैकती जांच में जुटी पुलिस 

- Advertisement -

कोरबा@M4S:कोरबा जिले के बालकोनगर  थाना क्षेत्र के  सोनगुड़ा पंचायत के तराईडांड बस्ती में बीती रात सनसनीखेज डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया। देर रात लगभग 1:30 बजे हथियारबंद बदमाशों के एक गिरोह ने शत्रुघ्न दास के घर पर धावा बोल दिया। दो दर्जन से अधिक बदमाशों ने घर में घुसते ही परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया और उन्हें हथियारों के बल पर धमकाया। भय के माहौल में किसी को विरोध करने का मौका नहीं मिला। इसके बाद लुटेरों ने घर में रखे करीब 1.50 लाख रुपये नगद और लगभग 10 लाख रुपये कीमती सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए।
घटना के दौरान परिवार के सदस्यों ने किसी तरह शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उन्हें डरा-धमकाकर चुप करा दिया। डकैती के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लुटेरों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश जारी है। ए एस पी नीतीश ठाकुर ने बताया की बीती रात बालको थाना क्षेत्र की घटना,थाना प्रभारी,सी एस पी साइबर सेल की टीम मौके पर है,साक्ष्य लिए जा रहे गवाहों का बयान लिया जा रहा है। बाकी जो आगे जांच में आएगी आपको बात में बता दिया जायेगा

Related Articles