PM Modi को मिला ‘द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’ पुरस्कार, इससे पहले भी कई देश कर चुके हैं सम्मानित

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):PM Modi Greece Visit: ग्रीस की राष्ट्रपति कातेरिना सकेलारोपोलू (Katerina Sakellaropoulou) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की ग्रीस के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’ (The Grand Cross Of The Order Of Honour) से सम्मानित किया है।

पीएम मोदी ने जताया आभार

पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट लिखते हुए ग्रीस को धन्यवाद किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मुझे ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित करने के लिए मैं राष्ट्रपति कतेरीना सकेलारोपोलू, ग्रीस की सरकार और लोगों को धन्यवाद देता हूं। इससे पता चलता है कि ग्रीस के लोगों का भारत के प्रति कितना सम्मान है। @PresidencyGR”

गौरतलब है कि पीएम मोदी का यह दौरा 40 साल के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा था। इससे पहले 1983 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ग्रीस का दौरा किया था।

कौन करता है इस पुरस्कार से सम्मानित?

ग्रीस के विदेश मंत्रालय के एक रिकॉर्ड के मुताबिक, ‘द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’ (The Grand Cross Of The Order Of Honour) की शुरुआत  18 अगस्त,1975 में की गई थी। इस पुरस्कार से प्रधानमंत्रियों और प्रतिष्ठित गणमान्यों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने ग्रीस को किन्हीं विशिष्ट स्थितियों में आगे बढ़ने में मदद की है।

ग्रीस का ऑर्डर ऑफ ऑनर 1975 में ऑर्डर ऑफ जॉर्ज को रिप्लेस कर के लाया गया था। प्राथमिकता और महत्व की दृष्टि से यह पुरस्कार देश का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है। अब तक यह पुरस्कार उन लोगों को दिया गया है, जिन्होंने सार्वजनिक सेवा, वाणिज्य, विज्ञान, कला और शिपिंग के क्षेत्रों में देश को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं।

इसके अलावा, इस पुरस्कार से उन विदेशियों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने वैश्विक मंच पर ग्रीस को नई बुलंदियां तक पहुंचाने में मदद किया है।

क्या होता है द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर?

ऑर्डर का क्रॉस नीले इनेमल से बना होता है, जो एक सफेद बैंड से घिरा हुआ है। इसके बीच में देवी एथेना का सिर है। जिसपर लिखा है कि केवल धर्मी लोगों का सम्मान किया जाना चाहिए।

पीएम मोदी को कई देशों से मिला सर्वोच्च सम्मान

  • पीएम को दुनिया भर के देशों से कई शीर्ष सम्मान मिल चुके हैं। हाल ही में, उन्हें जुलाई 2023 में फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा देश के सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
  • जून, 2023 में मिस्र द्वारा ऑर्डर ऑफ द नाइल से सम्मानित किया गया।
  • मई 2023 में पापुआ न्यू गिनी की ओर से कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू से सम्मानित किया गया था।
  • मई में कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया गया था।
  • पीएम मोदी को 2019 में मालदीव की ओर से ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन से नवाजा गया था।
  • 2019 में रूस की ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू से पीएम नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया गया था।
  • 2019 में यूएई द्वारा ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड से पीएम सम्मानित हुए थे।
  • 2018 में ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवॉर्ड भी दिया गया है।
  • 2016 में अफगानिस्तान की ओर से गाजी अमीर अमानुल्लाह खान का राज्य आदेश और 2016 में सउदी अरब द्वारा अब्दुल अजीज अल सऊद का आदेश दिया गया था।

Related Articles