नववर्ष अभिनंदन के लिए पिकनिक स्पाट रहेंगे गुलजार

- Advertisement -

कोरबा@M4S:नववर्ष अभिनंदन के लिए जिले भर के पिकनिक स्पाट गुलजार रहेंगे। नववर्ष अभिनंदन की कामना को लेकर पहली तारीख को धार्मिक स्थल, मंदिर और पिकनिक स्थल सैलानियों और श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। पाली विकासखंड छत्तीसगढ़ का शिमला के रूप विख्यात चैतुरगढ़ अष्टभुजी मंदिर में लोगों की उपस्थिति रहेगी। पहाड़ी के शिखर पर विराजमान महिषासुर मर्दिनी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ शंकरगुफा, सिंहद्वार व गुप्तद्वार, मुनगाडीह का सकरियापाठ, चेंपारानी मंदिर में लोगों की चहलहपल रहेगी। लाफा व जेमरा के मध्य स्थित कोहनी मोड़ जलप्रपात, खैराबहार का बामरजुंझा और पोटापानी में नगड़ीकूड़ा के साथ माखनपुर स्थित नागिनझरना व चैतमा के निकट नरसिंह गंगा में लोग पिकनिक मनाने पहुंचेंगे। कोसगाई मंदिर, मड़वारानी पहाड़ में भी भक्तों का रेला रहेगा। दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल सर्वमंगला मंदिर में भी दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ने की संभावना है।

Related Articles