कार्तिक पूर्णिमा पर गुलजार रहे पिकनिक स्पॉट  वनभोज का आनंद उठाने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

- Advertisement -
कोरबा@M4S:जिले के पिकनिक स्पॉटों में स्नान करने कार्तिक पूर्णिमा के दिन लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग सुबह से ही इस झरना में स्नान कर पवित्र होकर दीपदान कर पुण्य के साक्षी बने।
कार्तिक पूर्णिमा पर जश्न मनाने के लिए कोरबा ,बिलासपुर, जांजगीर चांपा, अंबिकापुर, कोरिया जिले से भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। कोई घर से लंच बनाकर पिकनिक मनाने के लिए पहुंचा तो किसी ने मौके पर चूल्हा जलाकर भोजन बनाकर अलग तरह से ही आनंद उठाया। लोगों में काफी उत्साह नजर आया।लोगों की सबसे अधिक भीड़ नागिन झरना पोटापानी में देखी गई। यहां झरना के चट्टान में बैठे हुए सैलानी ठंडी हवा का आनंद लेते रहे जुबा से एक ही बात निकल कर आ रही थी वाह क्या सुकून मिल रहा है। यहां की झरना प्राकृतिक सौंदर्य, मनोरम दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करता रहा। इस समय यहां का सौंदर्य पूरे शबाब पर है। कार्तिक पूर्णिमा में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ गइ। यहां की मनोरम दृश्य प्राकृतिक सौंदर्य पक्षियों की चहक, यहां जड़ी बूटी वनोऔषधि ,फूलों की खुशबू, चट्टानों को देखकर आनंदित हुए। कहा जाता है कि मनुष्य को ऐसा जीवन जीना चाहिए जो बीत चुका उसे छोड़िए जो समय बचा है उसी में गुंजाइश है इसे अब और बर्बाद ना होने दीजिए। नागिन झरना से लगे एक विशाल पहाड़ में लक्ष्मण गुफा है। झरना के पास से सुरंग गई है जो सीधे लक्ष्मण कोठी निकलती हैं। बताया हैं यहां महत्वपूर्ण इमारत बनी हैं, ऐतिहासिक भावना का जीवंत प्रमाण है और आगंतुक स्मारक का दौरा करते समय इसे महसूस कर सकते हैं। नागिन झरना में दिन भर कलाकारों द्वारा रामचरितमानस गायन प्रवचन किया गया साथ ही समिति के द्वारा खीर पूरी प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles