- Advertisement -
कोरबा@M4S:बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के नागिनभाटा मोहल्ले में जगदीश सांडे पिता राजकुमार सांडे निवास करता है। उसके तीन वर्षीय पुत्र के मुंह में आज सुबह एक छिपकली घुस गई थी। बच्चे की मां किसी काम से पास की दुकान गई थी। घटना सुबह आठ बजे के आस पास की बतलाई जा रही है। सुबह के समय मासूम बच्चे के मुंह में छिपकली घुसे होने की जानकारी परिजनों को हुई। घटना में बच्चे की मौत हो गई।इस हृदय विदारक घटना से पूरा मोहल्ला शोक में डूब गया । बहरहाल बच्चे की मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के उपरांत ही पता चल पाएगा।





































