NEET UG State Counselling 2025: नीट यूजी स्टेट कोटा काउंसिलिंग शेड्यूल जारी, 1st राउंड 30 जुलाई से होगा स्टार्ट, चेक करें सभी डेट्स

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) की ओर से ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों/ डीम्ड यूनिवर्सिटी/ सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी में MBBS/ BDS/ B.SC (NURSING) में स्टेट कोटा की सीटों पर एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। स्टेट कोटा सीट्स के लिए काउंसिलिंग 30 जुलाई 2025 से स्टार्ट की जाएगी जो 14 अगस्त 2025 तक जारी रहेगी। छात्र पूरा शेड्यूल (NEET UG State Quota Counselling Date) एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही आप सभी राउंड का काउंसिलिंग शेड्यूल डेट वाइज इस पेज से भी चेक कर सकते हैं।

स्टेट कोटा काउंसिलिंग राउंड वाइज शेड्यूल

1st राउंड

  • पहले राउंड की काउंसिलिंग: 30 जुलाई से 06 अगस्त 2025
  • लास्ट डेट ऑफ ज्वाइनिंग: 12 अगस्त 2025
  • शामिल हुए उम्मीदवारों का सत्यापन (राज्यों के अनुसार डाटा): 13 से 14 अगस्त 2025

2nd राउंड

  • दूसरे राउंड की काउंसिलिंग के लिए डेट्स: 19 से 29 अगस्त 2025
  • लास्ट डेट ऑफ ज्वाइनिंग: 04 सितंबर 2025
  • शामिल हुए उम्मीदवारों का सत्यापन (राज्यों के अनुसार डाटा): 05 से 06 सितंबर 2025

3rd राउंड

  • तीसरे राउंड की काउंसिलिंग: 9 से 18 सितंबर 2025
  • लास्ट डेट ऑफ ज्वाइनिंग: 23 सितंबर 2025
  • शामिल हुए उम्मीदवारों का सत्यापन (राज्यों के अनुसार डाटा): 24 सितंबर 2025

Stray Vacancy के लिए काउंसिलिंग

  • अंतिम राउंड की काउंसिलिंग: 25 से 29 सितंबर 2025
  • लास्ट डेट ऑफ ज्वाइनिंग: 03 अक्टूबर 2025
  • एकेडमिक सेशन स्टार्ट होने की डेट: 01 सितंबर 2025

 

नीट यूजी के लिए इन डेट्स में होगी काउंसिलिंग

स्टेट कोटा सीट्स के साथ ही मुख्य काउंसिलिंग के लिए भी मेडिकल काउंसिल कमेटी की ओर से शेड्यूल जारी किया जा चुका है। काउंसिलिंग कुल चार चरणों में पूर्ण की जाएगी। पहले चरण की MCC NEET UG counselling 2025 21 जुलाई से 8 अगस्त तक, दूसरे चरण की काउंसिलिंग 12 अगस्त से 1 सितंबर तक, तीसरे चरण की काउंसिलिंग 3 सितंबर से 21 सितंबर तक और स्ट्रे वैकेंसी राउंड की काउंसिलिंग प्रक्रिया 22 सितंबर से 27 सितंबर 2025 तक पूर्ण की जाएगी। ऑल इंडिया कोटा काउंसिलिंग एवं स्टेट कोटा काउंसिलिंग से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Related Articles