राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद एआईसीसी के कोरबा पर्यवेक्षक डॉ.आर.सी.खुंटिया ने कोरबा जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठन में कायाकल्प अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारियों की ली बैठक

- Advertisement -

कोरबा@M4S:राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद एआईसीसी के कोरबा पर्यवेक्षक डॉ0 आर.सी. खुंटिया ने कोरबा जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठन में कायाकल्प अभियान के तहत कोरबा के वरिष्ठ पार्टी नेताओं, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, किसान कांग्रेस सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण एवं पाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक ली।
बैठक में डॉ0 आर.सी. खुंटिया ने कोरबा के दोनों संगठन जिले में आशाजनक वैचारिक रुप से प्रतिबद्ध नेतृत्व को विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ0 आर.सी. खुंटिया ने कोरबा जिले के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर जिला अध्यक्ष चयन पर उनकी पसंद या नापसंद को जाना।

बैठक को सम्बोधित करते हुए डॉ0 आर.सी. खुंटिया ने बताया कि राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संगठन सृजन अभियान के तहत् देशभर में संगठन के कायाकल्प अभियान पर अमल करने की आवश्यकता बताया है।

डॉ0 खुंटिया ने बताया कि कांग्रेस जिला अध्यक्षों के निर्धारित मापदंड तय किये गये हैं। जिसके तहत् जिला अध्यक्ष उम्मीदवार के पास संगठन में लगातार 05 वर्षों तक कार्य करने का अनुभव होना चाहिए, उम्मीदवार की छवि साफ-सुथरी होनी चाहिए तथा गुटबाजी से दूर रहने वालों को प्राथमिकता दी जायेगी। डॉ0 खुंटिया ने बताया कि प्रत्येक जिले में 06 लोगों का पैनल बनाकर भेजेंगे।
उन्होंने आगे बताया कि डी.सी.सी. अध्यक्षों की नियुक्तियों में प्रदेश के 41 संगठन जिले में एससी, एसटी, ओबीसी, महिला एवं सामान्य वर्ग को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जायेगा। डी.सी.सी. अध्यक्षों की नियुक्ति दी जाने के बाद पार्टी की अन्य ईकाईयॉं जैसे ब्लॉक कमेटी, मंडल कमेटी में नियुक्तियॉं की जाएॅंगी।
जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर कोरबा में 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक लगातार बैठकों का दौर चलता रहा है। जिसमें कांग्रेस के अनेक विभाग एवं प्रकोष्ठ के संगठन के साथ बैठक ली गई।

इन सभी बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ0 चरण दास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पीसीसी पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश सचिव विकास सिंह, बी.एन. सिंह, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, श्याम सुंदर सोनी, जिला अध्यक्ष नत्थूलाल यादव, मनोज चौहान, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष हरीश परसाई एवं सपना चौहान सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

आज 08 अक्टूबर बुधवार को प्रातः 10ः30 बजे, कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में महिला कांग्रेस (शहर एवं ग्रामीण) की बैठक के बाद दोप. 12ः00 बजे पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक बांगो विश्राम गृह में तथा सायं 04ः30 बजे करतला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक भारत भवन करतला में आयोजित है।

Related Articles