नई दिल्ली(एजेंसी):मोटोरोला आज यानी 5 नवंबर को अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस फोन को Motorola Signature 27 के नाम से पेश करने वाली है। लॉन्च से ठीक पहले डिवाइस का हैंड्स-ऑन वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन देखने को मिला है। कंपनी का यह अपकमिंग फोन प्रीमियम डिजाइन के साथ दमदार कैमरा और हाई-एंड प्रोसेसर के साथ मार्केट में आएगा। चलिए फोन के स्पेसिफिकेशन्स जानते हैं…
ऐसा दावा किया जा रहा है कि डिस्प्ले 12,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर कर सकती है। इससे तेज धूप में भी फोन की स्क्रीन पर कंटेंट देखना आसान हो जाएगा।
लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 7 साल के अपडेट
परफॉर्मेंस की बात करें तो Motorola Signature 27 में स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकती है। डिवाइस में Android 17 मिल सकता है। कंपनी फोन के लिए 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट ऑफर कर सकती है।
Motorola Signature 27 के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। फोन में 50MP Sony LYTIA 910 प्राइमरी कैमरा देखना को मिल सकता है। साथ ही फोन में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में डेडिकेटेड एक्शन कैमरा भी मिल सकता है।
बैटरी को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन लीक वीडियो में बड़ी बैटरी मिलने की बात कही गई है। Geekbench लिस्टिंग में यह स्मार्टफोन 12GB रैम के साथ दिखाई दिया था। अब आज होने वाले लॉन्च इवेंट में फोन की कीमत, उपलब्धता और बाकी डिटेल्स सामने आ सकती हैं।




