नकली पिस्टल की नोक पर मोबाईल की लूट,आरोपी हुआ गिरफ्तार

- Advertisement -

M4S@कोरबा/नकली पिस्टल की नोक पर मोबाईल लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है जहां पिछले दिनों यह घटना सामने आई थी। ग्राम जवाली में रहने वाला आरोपी षिव कुमार जनार्दन दीपका के सोमवारी बाजार में मोबाईल दुकान का संचालन करने वाले व्यक्ति मो.तालिम के पास पहुंचा और मोबाईल दिखाने की बात कही। इसी दौरान आरोपी ने नकली पिस्टल दिखाकर उसे डरा धमकाकर मोबाईल लूटकर फरार हो गया। षिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब उसने अपना अपराध कुबूल लिया। आरोपी के पास से लूटा गया मोबाईल,नकली पिस्टल, और वारदात मं उपयोग किय गया बाइक बरामद कर लिया गया है।

Related Articles