कोरबा@M4S:कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज होती नजर आ रही है। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक फूल सिंह राठिया एक के बाद एक जनहित के मुद्दों पर सख्त कदम उठाते दिखाई दे रहे हैं। सड़क, बिजली, पानी और विस्थापितों के मुद्दों के बाद अब विधायक ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
ग्राम पंचायत बरपाली के आश्रित ग्राम कलमीटिकरा स्थित प्राथमिक शाला में अहाता निर्माण एवं ग्राम पंचायत बासीन के माध्यमिक शाला में अहाता निर्माण कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विधायक फूल सिंह राठिया ने शिक्षा को क्षेत्र के विकास की सबसे मजबूत नींव बताया।

विधायक ने कहा कि स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं मजबूत होना बेहद जरूरी है। अहाता निर्माण से जहां बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, वहीं स्कूल परिसर व्यवस्थित और सुरक्षित वातावरण में संचालित हो सकेगा। उन्होंने साफ कहा कि रामपुर विधानसभा में शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

क्षेत्रीय लोगों ने भी विधायक के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से स्कूल परिसर में अहाता निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि लगातार विकास कार्यों के चलते क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगा है।
रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक फूल सिंह राठिया लगातार जमीनी स्तर पर सक्रिय नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि अब विकास कार्य सीधे गांव और स्कूलों तक पहुंचते दिखाई दे रहे हैं





































