कोरबा@M4S:तहफ्फुज़-ए-नामूस-ए-रिसालत एक्शन ट्रस्ट के अध्यक्ष मो. न्याज नूर आरबी ने आगामी 5 सितंबर को मनाए जाने वाले पर्व जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर जिले में पूर्ण शराबबंदी लागू करने ज्ञापन सौंपा गया है।
आरबी ने कहा की कि मुस्लिम समाज का सबसे बड़ा धार्मिक पर्व जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 5 सितंबर को मनाई जाएगी। शहर भर में जुलूस निकाली जाएगी। बुज़ुर्ग, नौजवान, महिलाएँ और मासूम बच्चे तक जश्न में शरीक रहते हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि ऐसे पवित्र अवसर पर शराब जैसी बुराई के कारण धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने का खतरा रहता है। माहौल खराब कर सकती है और शांति-व्यवस्था पर खतरा उत्पन्न हो सकती है।साम्प्रदायिक सौहार्द और जिले की गरिमा पर विपरीत असर डाल सकती है। उन्होंने शासन प्रशासन से मांग की है कि ईद मिलादुन्नबी के दिन जिले की सभी देशी-विदेशी शराब की दुकानें, ठेके, बार और शराब परोसने वाले प्रतिष्ठान पूर्णत: बंद किए जाएँ। इस संबंध में सख्त प्रशासनिक आदेश जारी हों और संबंधित थाना क्षेत्रों को विशेष सतत निगरानी के लिए निर्देशित किया जाए। जुलूस मार्गों और धार्मिक स्थलों के आसपास नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि पर तत्काल कड़ी रोक लगाई जाए। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के मो. समशुद्दीन हुसैन, शेख मंसूर, सैय्यद हिशामुद्दीन, मो. सरफराज अली, मो. इरफ़ान मेमन समेत वरिष्ठ सामाजिक पदाधिकारी व आमजन मौजूद थे।
मिलादुन्नबी पर पूर्ण शराबबंदी की मांग सौंपा ज्ञापन
- Advertisement -





































