महाराजा अग्रसेन जी स्वयं के लिए नहीं वरन औरों के लिए जीये, मानवता के लिए अग्रसेन जी ने अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया – राकेश जालान

- Advertisement -

कोरबा@M4S:महाराजा अग्रसेन जी स्वयं के लिए नहीं वरन औरों के लिए जीये, मानवता के लिए अग्रसेन जी ने अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया । उक्त कथन दर्री जमनीपाली अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राकेश जालान ने व्यक्त किया ।

गौरेला पेण्ड्रा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राकेश जालान ने आगे कहा कि महाराजा अग्रसेन क साम्राज्य हिसार में आकर रहने वालों को घर एवं रोजगार की व्यवस्था कराकर देते थे । आज भी अग्र समाज सहित अन्य समाजों के लिए पथ प्रदर्शक बने हुए हैं ।

अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर्व धुमधाम के साथ मनाया गया । मुख्य कार्यक्रम में पेण्ड्रा अध्यक्ष राकेश जालान मुख्य अतिथि, प्रेमकुमार अग्रवाल अध्यक्ष सहित अग्रवाल महिला मंडल संरक्षक सत्यभामा देवी अध्यक्ष संगीता पालीवाल, अग्रवाल सभा उपाध्यक्ष बैजू अग्रवाल,        राजा अग्रवाल, सचिव मनोज अग्रवाल, संरक्षक गौरीशंकर अग्रवाल, महेश अग्रवाल,घनश्याम अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुरेश ठेकेदार, मड़वाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, मड़वाड़ी युवा मंच जागृति शाखा के अध्यक्ष मुस्कान अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे ।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम कुल देवी माता लक्ष्मी जी एवं अग्रज महाराजा अग्रसेन जी की तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया गया । तत्पश्चात् अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया ।    अग्रवाल सभा अध्यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल ने अग्रवाल समाज के अग्र बंधुओं से आव्हान करते हुए कहा कि आपके सहयोग से अग्रमंगल भवन परिसर में 8 अतिरिक्त कमरों का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके लिए 4 कमरों के निर्माण के लिए समाज के अग्रबंधुओं ने सहयोग दिया है । 4 कमरों के लिए सहयोग की आवश्यकता है । कार्यक्रम के       मुख्य अतिथि राकेश जालान ने 3 लाख रूपये का सहयोग कमरा निर्माण के लिए देने की घोषणा की।
कार्यक्रम को पूर्व अध्यक्ष महेश अग्रवाल एवं अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष संगीता पालीवाल ने भी संबोधित किया । मुख्य कार्यक्रम में माला बनाओ, फैंसी ड्रेस एवं डांस स्पर्धा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व सचिव आशीष बंटी एवं मड़वाड़ी मंच के अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया तथा अग्रवाल सभा सचिव मनोज अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम में अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली क्षेत्र के अग्रबंधु परिवार के साथ उपस्थित हुए । अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles