टीपी नगर गुरुद्वारा से लैपटॉप और मोबाइल की चोरी  घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -

कोरबा@M4S:टीपी नगर गुरुद्वारा से लैपटॉप और मोबाइल की चोरी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है।
जसबीर सिंह पिता स्व. मिल्खा सिंह उम्र 40 ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। टीपी नगर स्थित गुरूद्वारा से 1नग लेपटाप डेल कंपनी का तथा 1 नग वीवो कम्पनी का मोबाइल फोन को स्टाफ रूम से कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 305 (क) भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण की कायमी के सम्बन्ध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। धार्मिक स्थल से चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर एवं चौकी प्रभारी सीएसईबी को निर्देश प्राप्त हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी भीमसेन यादव द्वारा अपने मातहत स्टाफ के सहयोग से घटना के महज 24 घंटे के भीतर मामले में चोरी गई लैपटॉप तथा मोबाइल फोन को आरोपी माही डहरिया उर्फ राहुल पिता किशन डहरिया उम्र साढे 18 साल निवासी 15 ब्लॉक कोरबा से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर जिला जेल में दाखिल किया गया है।

Related Articles