Ananya Panday के साथ सड़क पर शर्टलेस नजर आए लक्ष्य, ‘चांद मेरा दिल’ का नया पोस्ट आउट

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) और लक्ष्य लालवानी (Lakshaya Lalwani) की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा ‘चांद मेरा दिल’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने ऐलान किया कि वो बहुत जल्द खुशखबरी सुनाने वाले हैं।

प्रोडक्शन हाउस धर्मा मूवीज ने पोस्टर रिलीज करते हुए बताया कि 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे वो एक अनाउंसमेंट करने वाले हैं। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा – प्यार का कोई फिक्स्ड रूट नहीं होता…बस थोड़ा पागल होना पड़ता है। फिल्म में लक्ष्य और अनन्या के किरदार का नाम आरव और चांदनी है।

कब आएगा टीजर?
मेकर्स ने ज्यादा खुलासा किया नहीं है लेकिन यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि कल इसका टीजर जारी हो सकता है। कैप्शन में दर्शकों को ‘आरव और चांदनी से मिलिए’का इन्विटेशन दिया गया है, इसलिए ऐसा निर्माता या तो प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सकते हैं या चांद मेरा दिल का टीजर जारी कर सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/DWvQCbBjG5J/?utm_source=ig_embed&ig_rid=7955f346-facf-4203-aacf-bc243cf91a4b

मई में रिलीज होगी फिल्म

चांद मेरा दिल का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है और इसकी कहानी राहुल नंदा ने लिखी है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का सह-निर्माण करण जौहर, आदर पूनावाला और अपूर्वा मेहता ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। फिल्म 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अनन्या पांडे को आखिरी बार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में देखा गया था। फिल्म 13 फरवरी, 2026 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने सबका ध्यान आकर्षित किया था।

 

Related Articles