‘खामेनेई की हत्या मुसलमानों के खिलाफ युद्ध की घोषणा है’, ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):इजरायल और अमेरिका द्वारा शनिवार को ईरान पर किए हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। जवाबी कार्रवाई के दौरान ईरान ने इजरायल, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कुबैत समेत कई देशों पर मिसाइलें दाग दी। जिसके चलते तनाव और अधिक बढ़ गया है।

बढ़ते तनाव के बीच ईरान की सरकारी मीडिया ने सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामनेई की मौत की पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही ईरान में 40 दिन के शोक की घोषणा कर दी है। खामनेई की मौत के तुरंत बाद ईरान ने 14 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल ड्रोन से हमला किया है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे लाइव ब्लॉक के साथ

अमेरिका-इजरायल के हमलों में ईरान के पुलिस इंटेलिजेंस चीफ की मौत 

स्थानीय मीडिया ने रविवार को बताया कि ईरान के पुलिस इंटेलिजेंस चीफ घोलमरेजा रेजियन इस्लामिक रिपब्लिक पर अमेरिकी और इजरायली हमलों के दौरान मारे गए।  फार्स न्यूज एजेंसी ने दूसरे मीडिया आउटलेट्स के साथ बताया, “नेशनल पुलिस इंटेलिजेंस के हेड जनरल घोलमरेजा रेजियन कल (शनिवार) के दुश्मन हमलों के बाद मारे गए।”

ईरान के ब्रॉडकास्टिंग कॉम्प्लेक्स के पास तेज धमाके

ईरानी मीडिया ने बताया है कि तेहरान में ईरान के ब्रॉडकास्टिंग कॉम्प्लेक्स के पास धमाकों की खबर है।

ईरानी अधिकारी ने यूएस-अमेरिका से खामेनेई की मौत का बदला लेने की खाई कसम

ईरान के टॉप के नेता खामेनेई की मौत के बाद ईरानी अधिकारी लारीजानी ने अमेरिका और इजरायल को करारा जवाब देने की बात कही। लाराजानी ने कहा कि उन्होंने हमारे दिल में छुरा घोंपा है, अब उनके दिल में भी छुरा घोंपा जाएगा।

पाकिस्तान ने मिडिल ईस्ट के लिए 184 फ्लाइट्स कैंसिल कीं

ईरान हमले के बाद पाकिस्तान ने मिडिल ईस्ट के लिए करीब 184 इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं।

ईरान के पुलिस हेडक्वार्टर के पास इजरायल का बड़ा हमला, धमाकों से दहला तेहरान

रविवार को ईरान की राजधानी में एक जबरदस्त धमाका हुआ। इजरायली सेना ने कहा कि वह शहर के “बीचों-बीच” निशाना बना रही है। धमाके से आसमान में धुएं का एक बड़ा गुबार उठा और जमीन हिल गई। यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि निशाना क्या था। धमाका उस इलाके में हुआ जहां देश का पुलिस हेडक्वार्टर और ईरानी सरकारी टेलीविजन है।

खामेनेई की मौत के बाद बदले के मूड में ईरान

ईरान के पैरामिलिट्री रिवोल्यूशनरी गार्ड ने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद रविवार को अपने अब तक के सबसे जबरदस्त हमले शुरू करने की धमकी दी है। ईरानी सेना ने कहा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सेना के इतिहास का सबसे जबरदस्त हमला कुछ ही देर में शुरू होगा, जिसमें (इजराइल) और अमेरिकी आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा।”

Related Articles