केतन हत्याकांड: पुलिस ने जब्त की चेतन की बाइक, सिया के साथ क्रिकेट मैच देखते वीडियो भी वायरल

- Advertisement -

पुणे(एजेंसी):लोनावला के लोहागढ़ किले में केतन अग्रवाल की हुई हत्या मामले में पुलिस जांच जारी है। पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी चेतन चौधरी की वह दोपहिया वाहन जब्त कर ली है, जिससे वह पुणे से किले तक पहुंचा था। इसके साथ ही पुलिस ने चेतन के उस हुडी और हेडफोन को जब्त किया है, जिसे वह केतन की हत्या के वक्त पहनकर लोहागढ़ किले पहुंचा था।

पुलिस जांच के बीच केतन की मंगेतर सिया गोयल व चेतन चौधरी का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि दोनों की दोस्ती एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी।

पुलिस ने जब्त की बाइक

लोनावला ग्रामीण पुलिस ने रविवार को बताया कि जिस बाइक से चेतन लोहागढ़ किले पहुंचा था, उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। बाइक के अलावा, पुलिस ने आरोपी द्वारा घटना वाले दिन पहने गए हुडी और हेडफोन भी बरामद किए हैं।

लोनावला पुलिस ने पुष्टि की है कि जब्त किए गए दोपहिया वाहन और घटना वाले दिन आरोपी द्वारा पहने गए कपड़ों की फोरेंसिक जांच की गई है।

क्रिकेट मैच के दौरान शुरू हुई दोस्ती

जिस सिया गोयल और चेतन चौधरी पर केतन अग्रवाल की हत्या का आरोप है, उनकी मुलाकात एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी, जिसमें सिया गोयल का भाई शाहिल क्रिकेट खेल रहा था। इस मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हुई। फिर दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और यह दोस्ती प्रेम में बदल गई।

क्रिकेट मैच का जो वीडियो सामने आया है, उसमें दोनों का क्रिकेट के प्रति उनका जुनून साफ दिखाई देता है।

वीडियो में दोनों भारतीय क्रिकेट टीम की नीली जर्सी पहने एक साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। वे मैच का आनंद लेते हुए मैदान के किनारे पर खड़े हैं और बीच-बीच में खिलाड़ियों के लिए ताली बजा रहे हैं।

सिया ने क्यों की केतन की हत्या
गौरतलब है कि चेतन और शिया ने मिलकर केतन के हत्या की साजिश रची और लोहागढ़ के किले से धक्का देकर हत्या कर दी। अपने अपराध को छिपाने के लिए चेतन और सिया दोनों ने अपने व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम चैट डिलीट कर दिए। फिलहाल सिया और चेतन पुलिस की हिरासत में हैं और पूछताछ जारी है।

सिया गोयल ने पुलिस को बताया कि वह केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि अग्रवाल की हत्या करना अपने परिवार का सामना करने और नवंबर में होने वाली शादी को रद करने से कहीं अधिक आसान था।

हालांकि, सिया गोयल और केतन अग्रवाल दोनों के परिवारों ने इस अफेयर की जानकारी होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वे चेतन को जानते तक नहीं थे।

Related Articles