KAREENA KAPOOR KHAN के ब‍िक‍िनी लुक ने लगाई आग, तारीफ के साथ-साथ ट्रोलिंग का भी हुईं श‍िकार

- Advertisement -
नई दिल्‍ली(एजेंसी):बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान सोशल मीड‍िया पर काफी ज्‍यादा एक्‍टि‍व रहती हैं। आए दिन वो कोई न कोई फोटोज शेयर कर इंस्‍टाग्राम पर आग लगाती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्‍छी खासी फैन फॉलोइंग है। दरअसल बेबो यानी करीना कपूर की गिनती बॉलीवुड की फैशनेबल एक्‍ट्रेसेस में होती है। अभी हाल ही में करीना अपने प‍त‍ि सैफ अली खान और बेटों तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ मालदीव्‍स से छुट्टी मनाकर लौटी हैं।मालदीव्‍स से लौटकर आने के बाद करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर हॉट तस्‍वीरें शेयर कर रही हैं। इन्‍हीं में से एक ऐसी फोटो करीना ने शेयर की है जिसने इंस्‍टाग्राम पर तहलका मचा दिया है। दरअसल शेयर किए गए फोटोज में करीना स्‍ट्रैपलेस बिकि‍नी में नजर आ रहीं हैं तो वहीं सैफ अली खान शर्टलेस में आग लगा रहे हैं। इन फोटोज को फैंस का जबरदस्‍त रिस्‍पॉन्‍स मिल रहा है।

फोटोज पर आ गए लाखों लाइक्‍स

करीना कपूर के इस बिकि‍नी लुक में उनकी फिटनेस साफ दिख रही है। उन्होंने अपने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में कुछ खास नहीं लिखा है, लेकिन फोटोज इतनी अट्रैक्टिव हैं क‍ि फैंस खुद-ब-खुद उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। पोस्ट होने के 15 घंटे में ही फोटोज पर लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। कुछ ने तारीफें की हैं तो कुछ यूजर्स ने ट्रोल भी क‍िया है।

Related Articles