Karan Kundrra और Tejasswi Prakash ने शादी से पहले कर ली बच्चे की प्लानिंग, जवाब सुनकर नेहा धूपिया रह गईं शॉक्ड

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) टीवी के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों फिलहाल दुबई ब्लिंग के स्पिन-ऑफ शो देसी ब्लिंग (Desi Bling) में नजर आ रहे हैं। चार साल के डेटिंग के बाद करण ने आखिरकार तेजस्वी को प्रपोज किया।

इस बीच दोनों नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो डबल डेट में नजर आए, जहां तेजस्वी ने बच्चे की प्लानिंग को लेकर बात की। नेहा धूपिया ने तेजस्वी से पूछा, “आप लोग बच्चे कब प्लान कर रहे हैं?”

https://www.instagram.com/kkundrra/?utm_source=ig_embed&ig_rid=35f64847-eb8e-4d7b-8c0e-f3aee8f6aeb1

कब बेबी प्लान कर रही तेजस्वी?

इस पर तेजस्वी ने जवाब दिया, “अगर बच्चे प्लान करके होने होते तो क्या आपके बच्चे प्लान करके होते?” तेजस्वी के जवाब से अंगद बेदी और नेहा धूपिया हैरान रह गए। बता दें, नेहा धूपिया शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं इसलिए तेजस्वी ने उन पर तंज कसते हुए ऐसा जवाब दिया।

इस पर अंगद बेदी ने कहा, “मुझे यह जवाब अच्छा लगा!” वहीं नेहा ने जवाब दिया, “कुछ लोगों के बच्चे प्लान करके भी होते हैं।” तेजस्वी ने आगे कहा कि मुझे लगता है हमारे भी बच्चे अनप्लान्ड होंगे।

https://www.instagram.com/kkundrra/?utm_source=ig_embed&ig_rid=8e55e775-052c-4bef-8480-2c7896077b88

करण ने तेजस्वी को किया प्रपोज

बता दें कि देसी ब्लिंग के लेटेस्ट एपिसोड में करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज किया था जिसकी कई सारी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए। यह शो 20 मई को नेटफ्लिक्स पर आया। प्रपोजल बेहद भव्य था। करण ने अपने साथी कलाकारों रिजवान साजन, सतीश सनपाल, आदेल साजन, सना साजन, तबिंदा सनपाल, पामेला सेरेना, द्युति पारुक, इरीना किनाख, अलीजे मिर्जा, लैली मिर्जा और जानवी गौर की मदद से तेजा के लिए सरप्राइज प्लान किया था। सभी कलाकार इस खास मौके के लिए डिजाइनर ड्रेस पहनी थी।

बता दें कि करण और तेजस्वी की मुलाकात बिग बॉस 15 में हुई थी। दोनों शो में साथ नजर आए थे। यहीं से उनका प्यार परवान चढ़ा और दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।

Related Articles