- Advertisement -
फिर रेल आवागमन की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
कोरबा@M4S:सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत गतौरा के पास मंगलवार को हुए मेमू ट्रेन और मालगाड़ी की भिड़ंत में हताहत हुए यात्रियों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए रेल प्रशासन से कहा है कि जल्द ही संबंधितों के लिए मुआवजा की घोषणा हो, वहीं रेल हादसे की जिम्मेदारी तय करने के साथ वास्तविक कारणों की जांच कराई जानी चाहिए।
गतौरा स्टेशन के पास हुई दुर्घटना में कोरबा से जा रही मेमू ट्रेन की मालगाड़ी से करारी टक्कर हुई। इस घटना में कुछ यात्री हमेशा के लिए शांत हो गए जबकि कई बुरी तरह चोटिल हुए। सांसद श्रीमती महंत ने इसे लेकर कहा कि एक बार फिर रेल आवागमन की व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए है। मेमू ट्रेन का मालगाड़ी पर चढऩा बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। यह सिस्टम का दोष है या मानवीय लापरवाही, इसकी जांच करने के साथ निश्चित रूप से जवाबदेही भी तय की जानी चाहिए और कार्यवाही भी होना चाहिए। सांसद ने छत्तीसगढ़ और देश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताई और कहा कि ऐसे मामले कई प्रकार के प्रश्न चिन्ह खड़े करते है। उन्होंने यह भी कहा कि एक तरफ लगातार ट्रेनें बंद की जा रही है। यात्री सुविधाओं की कटौती करने के साथ रेलवे का पूरा फोकस कोयला व अन्य सामान परिवहन पर है। ऐसे में रेलवे अगर रिकार्ड बना रहा है तो केवल दुर्घटनाओं का। सरकार के मंत्रियों के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों को चाहिए कि वे विभिन्न क्षेत्र में हो रही दुर्घटनाओं की व्यवहारिक व प्रायोगिक समीक्षा करने के साथ उचित समाधान भी खोजें।
मृतकों की संख्या हुई बढ़कर 11
बिलासपुर स्टेशन के समीप को हुई मालगाड़ी एवं मेमू लोकल के डिरेलमेंट की इस घटना में 11 यात्रियों की मृत्यु एवं 20 यात्री घायल हुए है। रेल प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिए गए थे तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों में समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।घटना में घायलों को त्वरित अनुग्रह सहायता राशि के अग्रिम के रूप में 50,000 रुपए प्रत्येक की राशि प्रदान की गई है। वर्तमान में घायलों का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में किया जा रहा है। रेल प्रशासन द्वारा सभी अस्पतालों से लगातार संपर्क बनाए रखा गया है तथा प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति के लिए चिकित्सा, परिवहन एवं आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया गया है।वरिष्ठ रेल अधिकारी निरंतर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
ये हुए हैं घायल
0 मथुरा भास्कर, स्त्री, आयु 55 वर्ष
0 चौरा भास्कर, पुरुष, आयु 50 वर्ष
0 शत्रुघ्न, पुरुष, आयु 50 वर्ष
0 गीता देबनाथ, स्त्री, आयु 30 वर्ष
0 मेहनिश खान, स्त्री, आयु 19 वर्ष
0 संजू विश्वकर्मा, पुरुष, आयु 35 वर्ष
0 सोनी यादव, स्त्री, आयु 25 वर्ष
0 संतोष हंसराज, पुरुष, आयु 60 वर्ष
0 रश्मि राज, स्त्री, आयु 34
0 ऋषि यादव, आयु 2 वर्ष
0 तुलाराम अग्रवाल, पुरुष, आयु 60 वर्ष
0 अराधना निषाद, स्त्री, आयु 16 वर्ष
0 मोहन शर्मा, पुरुष, आयु 29 वर्ष
0 अंजूला सिंह, स्त्री, आयु 49 वर्ष
0 शांता देवी गौतम, स्त्री, आयु 64 वर्ष
0 प्रीतम कुमार, पुरुष, आयु 18 वर्ष
0 शैलेश चंद्र, पुरुष, आयु 49 वर्ष
0 अशोक कुमार दीक्षित, पुरुष, आयु 54 वर्ष
0 नीरज देवांगन, पुरुष, आयु 53 वर्ष
0 राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष, आयु 60 वर्ष





































