जामिया में 20 साल बाद होंगे छात्रसंघ चुनाव, प्रदर्शन के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन का एलान

- Advertisement -

दिल्ली(एजेंसी):राजधानी दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन सोमवार (26 अक्टूबर) को खत्म हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की तीन बड़ी मांगों को मान लिया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्टूडेंट यूनियन गठन के बाद 15 दिन में चुनाव कराने का एलान कर दिया है। वहीं, मांगें मान लेने के बाद छात्रों ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर ली है। छात्रों की ओर से लिखित में देने पर जामिया प्रशासन ने ऑर्डर जारी किया है।

जामिया प्रशासन ने छात्रों की तीन बड़ी मांगों पर सहमति जता दी है, जिनमें सबसे पहली मांग तो छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की है। छात्रों की दूसरी मांग है कि प्रोटेस्ट के दौरान जिन पर छात्रों पर कार्रवाई हुई उसे रद किया जाए। साथ ही तीसरी मांग सिक्योरिटी स्टाफ के कामों की जांच के लिए एक कमेटी बनाने पर सहमति जताई है।

मुख्य बातें

  • जामिया मिलिया इस्लामिया स्टूडेंट यूनियन का चुनाव, जामिया मिलिया इस्लामिया के स्टूडेंट यूनियन के गठन को मंजूरी मिलने की तारीख से 15 दिन बाद होगा।
  • विरोध के समय स्टूडेंट्स को दिए गए सस्पेंशन और कारण बताओ नोटिस वापस लिए जाते हैं।
  • विरोध के समय सिक्योरिटी स्टाफ के कामों की जांच के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी।
  • विरोध करने वाले स्टूडेंट्स की ओर से कहा गया कि वे यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन के खिलाफ विरोध के दौरान दिए गए किसी भी बदनाम करने वाले बयान/कार्रवाई/पोस्ट के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पब्लिक में माफी मांगेंगे। ऐसे सभी पोस्ट तुरंत सोशल मीडिया पर चैनलों से हटा दिए जाएंगे। यह बात रिकॉर्ड में ले ली गई है और इसे पालन के लिए मॉनिटर किया जाएगा।
  • कल जमकर हुआ था हंगामा

    जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर रविवार को गालिब स्टैच्यू लान में साढ़े छह बजे सुरक्षा गार्ड की वर्दी में एक संदिग्ध युवक घुस आया और वह “फ्री कश्मीर” के नारे लगाने लगा। धरना स्थल पर पहले से मौजूद छात्रों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

    वहीं दूसरी ओर, परिसर के बाहर गेट नंबर-7 पर आंदोलन के समर्थन में नारेबाजी और हंगामा कर रहे करीब छह प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने मौके से पकड़कर हटा दिया। पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्ध युवक ने खुद को गाजियाबाद का डिलीवरी ब्वॉय बताया है, जिससे पूछताछ की गई। वह ब्लिंकिट का काम करता है।

Related Articles