नई दिल्ली(एजेंसी):देश के सबसे बड़े स्टॉक्स एक्सचेंज एनएसई के आईपीओ को लेकर एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल एनएसई के आईपीओ (NSE IPO) को सेबी की मंजूरी मिल गई है। कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी ने एनएसई को आईपीओ लाने के लिए मंजूरी दे दी है।
FICCI के सालाना कैपिटल मार्केट्स कॉन्फ्रेंस 2026 में बोलते हुए, NSE के CEO आशीषकुमार चौहान ने कहा, “मैं हमारे IPO को मंजूरी देने के लिए SEBI चेयरमैन का धन्यवाद करता हूँ।”
कब किया था IPO के लिए आवेदन?
हो सकता है देश का सबसे बड़ा IPOमार्केट में चल रहे अनुमानों के मुताबिक, NSE का IPO 30,000 करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह भारतीय शेयर बाजार का अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा और हुंडई मोटर इंडिया के 27,870 करोड़ रुपये के ऑफर से भी बड़ा होगा।
कितनी हो सकती है टोटल वैल्यूएशन?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार NSE अपने IPO के जरिए 5.26 लाख करोड़ रुपये (55 अरब डॉलर) तक का वैल्यूएशन हासिल करना चाहता है। DRHP के अनुसार, NSE का IPO पूरी तरह से ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) होगा, जिसमें मौजूदा शेयरहोल्डर 14.89 करोड़ इक्विटी शेयर बेचने की योजना बना रहे हैं। ये शेयर NSE की पेड-अप इक्विटी कैपिटल का लगभग 6% हिस्सा हैं।
20 बैंकों को किया नियुक्त
NSE ने IPO पर काम करने के लिए 20 बैंकों को नियुक्त किया है। इनमें कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, JM फाइनेंशियल लिमिटेड, मॉर्गन स्टेनली, HSBC होल्डिंग्स PLC और सिटीग्रुप इंक शामिल हैं।





















































