IPL 2026 POINT TABLE: ‘सरपंच’ बना हुआ है पंजाब, KKR की सुपर ओवर में जीत से दो टीमों को तगड़ा नुकसान

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रविवार लखनऊ का सामना कोलकाता से था, जहां 40 ओवर तक कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमें 155 रन पर बराबरी रहीं और मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर से मैच का नतीजा निकला। केकेआर ने मैच जीतकर आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में दो स्थान की छलांग लगाई, जबकि लखनऊ की टीम को तगड़ा नुकसान हुआ।

IPL 2026 Points Table में हुआ बदलाव

दरअसल, सुपर ओवर में KKR के लिए सुनील नरेन गेंदबाजी करने आए। पहली ही गेंद पर उन्होंने निकोलस पूरन को बोल्ड कर दिया। इसके बाद एडेन मार्करम भी उनका शिकार बने। LSG सिर्फ 1 रन बना पाई और दो विकेट गंवा दिए। ये IPL इतिहास का सबसे कम सुपर ओवर स्कोर बन गया। KKR को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे। रिंकू सिंह ने आसानी से ये रन बना दिए। रिंकू ने मैच में चार कैच भी लपके और बल्ले से 51 गेंद पर नाबाद 83 रन की पारी खेली।

प्वाइंट्स टेबल का हाल
इस जीत से KKR 5 अंक के साथ आठवें नंबर पर पहुंच गई। वहीं LSG 4 अंक के साथ सबसे नीचे खिसक गई। लखनऊ के पास पंत, मार्करम, मार्श और पूरन जैसे बड़े नाम हैं, लेकिन कोई भी टीम को जीत नहीं दिला पा रहा। LSG की बैटिंग लगातार फ्लॉप हो रही है। टीम मैनेजमेंट ने ओपनिंग जोड़ी में फिर बदलाव किया, बडोनी को नंबर 5 पर भेजा, लेकिन कोई प्लान टीम के काम नहीं आया।

अंक तालिका के टॉप पर पंजाब किंग्स की टीम 13 अंक के साथ बनी हुई है। आरसीबी की टीम दूसरे पायदान पर है। सनराइजर्स हैजराबाद की टीम तीसरे स्थान पर। राजस्थान चौथे, गुजरात पांचवें स्थान, छठे पर सीएसके , सातवें पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम मौजूद है। केकेआर की जीत से एमआई और लखनऊ की टीम को नुकसान हुआ। एमआई की टीम एक स्थान नीचे यानी 9वें पायदान पर खिसकी, जबकि लखनऊ की टीम आखिरी स्थान पर पहुंची।

लखनऊ की लगातार पांचवीं हार
इससे पहले LSG के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 23 रन देकर 5 विकेट झटके। मोहसिन ने अजिंक्य रहाणे, टिम सीफर्ट, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल और अनुकूल रॉय को आउट किया। उनकी घातक गेंदबाजी से KKR 155/7 पर ही रुक गई। KKR के लिए रिंकू सिंह ने आखिरी दो ओवर में 43 रन बटोरे। उन्होंने 19वें ओवर में शमी के ओवर में 6,4,4 और 20वें ओवर में दिग्वेश राठी के खिलाफ लगातार चार छक्के जड़े।

Related Articles