कटघोरा राइस मिल में निरीक्षण: 9595 क्विंटल धान का अनुपातिक चावल कम, शेष स्टॉक जप्त

- Advertisement -

 

कोरबा@M4S: कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन एवं कटघोरा एसडीएम के मार्गदर्शन में आज दिनांक 08/12/2025 को कटघोरा स्थित राइस मिल मेसर्स सुरभि राइस प्रोडक्ट (पंजीयन क्रमांक MA551337) का निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया गया। यह कार्रवाई तहसीलदार कटघोरा सूर्यप्रकाश केशकर, खाद्य निरीक्षक कटघोरा सुरेन्द्र कुमार लाँझी, तथा राजस्व निरीक्षक कमलेश साहू की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

निरीक्षण के दौरान मिल में उपलब्ध स्टॉक की विस्तृत जांच की गई। कस्टम मिलिंग वर्ष 2024-25 में मिलर द्वारा उठाए गए कुल धान के विरुद्ध जमा किया जाने वाला चावल अपेक्षित मात्रा से कम पाया गया। जांच में 6428.76 क्विंटल चावल (आनुपातिक धान मात्रा 9595.16 क्विंटल) की कमी दर्ज की गई।

मिल परिसर में भौतिक रूप से पाए गए शेष स्टॉक — 205 क्विंटल चावल एवं 82 क्विंटल धान — को मौके पर ही जप्त किया गया।

Related Articles