कोरबा@M4S: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने निहारिक स्थित स्मृति उद्यान के समीप Library on wheel का शुभारंभ किया गया।
यहॉं उल्लेखनीय है कि इस अभिनव पहल को मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजूदेवी राजपूत एवं सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की पहल की सराहना की तथा स्व. सुरेंद्र दुबे एवं स्व. विनोद शुक्ल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के तहत Library on wheel के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमनागरिकों तक पुस्तकें एवं अध्ययन की सुविधाएँ पहुँचाने का प्रयास किया गया है, वाहन पुस्तकालय में अध्ययन एवं पठन-पाठन के लिए आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों, आमनागरिकों को ज्ञान एवं शिक्षा से जोड़ा जायेगा।

नगर निगम केारबा के आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की अभिनव पहल पर कबाड़ सिटी बस को नया रूप देने के तहत निहारिक स्थित स्मृति उद्यान के समीप Library on wheel का कोरबा नगर निगम ने कबाड़ से कमाल के प्रोजेक्ट के तहत कबाड़ सिटी बस को लाईब्रेरी का रूप दिया गया है,
जिसका शुभारंभ आज उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर संजूदेवी राजपूत के हाथों किया गया। इस पहल के तहत स्व. सुरेंद्र दुबे एवं स्व. विनोद शुक्ल के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ विद्यार्थियों व आमनागरिकों में पठन-पाठन एवं ज्ञान की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक कदम किया गया है। उन्होने कहा कि यह Library on wheel छ.ग. प्रदेश का पहला व्हीकल लाईब्रेरी है जो आमनागरिकों एवं विद्यार्थियों के लिये निःशुल्क है, जिससे कि सभी लोगों को साहित्य, मनोरंजन, विभिन्न कम्पटिशन परीक्षाओं की तैयारियों केे पुस्तकों का अध्ययन का मील का पत्थर साबित होगा, जो सुबह से लेकर शाम तक खुला रहेगी।





















































