नई दिल्ली:न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने आगामी घरेलू सीजन 2026-27 के शेड्यूल का एलान कर दिया है। इस साल के अंत में भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां उन्हें 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। मल्टी फॉर्मेट सीरीज के ये 12 मैच अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित किए जाएंगे।
मैचों की संख्या (12) के हिसाब से ये न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास में किसी भी टीम का सबसे बड़ा दौरा होगा। ICC ने बुधवार को बताया कि भारत 2019 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड में टेस्ट मैच खेलेगा। साथ ही 2022 के बाद पहली बार वहां व्हाइट-बॉल यानी वनडे और टी20 मैच भी खेला जाएगा।
7 साल बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट मैच खेलेगा भारत
टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट खेलेगी। इस दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से होगी जो 22 अक्टूबर से शुरू होगी। ये शेड्यूल विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी जैसा है, क्योंकि इससे उन्हें अपने स्टार्स को खेलते हुए देखने के ज्यादा मौके मिलेंगे। साथ ही भारत को 2027 वर्ल्ड कप से पहले अपनी वनडे टीम पर काम करने का मौका भी मिलेगा। कुल मिलाकर भारत को 2026 में 17 वनडे खेलने हैं। उनका पहला मैच 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ घर में होगा।
भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026, देखें पूरा शेड्यूल
- पहला टी20 – 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च
- दूसरा टी20 – 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च
- तीसरा टी20 – 27 अक्टूबर, वेलिंगटन
- चौथा टी20 – 30 अक्टूबर, ऑकलैंड
- पांचवां टी20 – 1 नवंबर, हैमिल्टन
वनडे सीरीज 2026
- पहला वनडे – 4 नवंबर, ऑकलैंड
- दूसरा वनडे – 7 नवंबर, वेलिंगटन
- तीसरा वनडे – 10 नवंबर, हैमिल्टन
- चौथा वनडे – 13 नवंबर, माउंट माउनगानुई
- पांचवां वनडे – 15 नवंबर, माउंट माउनगानुई
टेस्ट सीरीज
- पहला टेस्ट – 19-23 नवंबर, वेलिंगटन
- दूसरा टेस्ट – 27 नवंबर-1 दिसंबर 2026, क्राइस्टचर्च





















































