- Advertisement -
कोरबा@M4S:जिला जेल कोरबा से चार बंदियों के फरार होने की सनसनीखेज घटना के बाद जेल प्रशासन पर कार्रवाई शुरू हो गई है। सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में सहायक जेल अधीक्षक विजयानंद सिंह सहित तीन जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है। यह निर्णय जेल डीजी हिमांशु गुप्ता के निरीक्षण के पश्चात लिया गया।
गौरतलब है कि 2 अगस्त शनिवार को चार बंदी जेल की करीब 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए थे। फरार कैदी पॉक्सो और दुष्कर्म जैसे संगीन मामलों में आरोपी थे, जिनमें तीन कोरबा और एक रायगढ़ जिले का निवासी था। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फरार बंदियों की फोटो जारी कर जिलेभर में नाकेबंदी की और छापामार कार्रवाई शुरू की। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया। हालांकि घटना के 72 घंटे बाद भी पुलिस को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है। शनिवार रात को ही जेल महानिदेशक हिमांशु गुप्ता कोरबा पहुंचे और उन्होंने जेल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। प्रारंभिक जांच में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद से सहायक जेल अधीक्षक विजयनंद सिंह पर कई सवाल खड़े हो रहे थे। सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में सहायक जेल अधीक्षक विजयानंद सिंह सहित तीन जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है। जेल प्रशासन पर उठते सवालों के बीच अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि फरार बंदियों की गिरफ्तारी कब तक हो पाती है और भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था को किस तरह दुरुस्त किया जाएगा।





































