‘I.N.D.I.A. ऐसा नहीं होने देगा’, दिल्ली अध्यादेश को लेकर अमित शाह के बयान पर CM केजरीवाल ने किया पलटवार

- Advertisement -
नई दिल्ली(एजेंसी):दिल्ली अध्यादेश को लेकर आज यानी तीन अगस्त को संसद में चर्चा हुई, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ बयानबाजी की। इसे लेकर अब सीएम केजरीवाल ने पलटवार किया है। केजरीवाल ने कहा है कि गृह मंत्री शाह के पास कोई वाजिब तर्क नहीं है। उन्होंने कहा, ”आज अमित शाह को संसद में दिल्ली के बिल पर बोलते हुए सुना। बस फालतू की बातें कर रहे थे गृह मंत्री।”

सीएम केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, ”वो भी जानते हैं वो ग़लत कर रहे हैं। ये बिल दिल्ली के लोगों को ग़ुलाम बनाने वाला बिल है। उन्हें बेबस और लाचार बनाने वाला बिल है। INDIA ऐसा कभी नहीं होने देगा।”

लोकसभा में पास हुआ बिल

लोकसभा में दिल्ली का अध्यादेश पास हो गया है। अध्यादेश पास होने से पहले लोकसभा में अमित शाह ने दिल्ली की आप सरकार के खिलाफ हमला बोला। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली की सरकार विज्ञापनों में खूब पैसा खर्च करती है।

Related Articles