कोरबा@M4S:दीपका में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के तत्वाधान में जबर भोजली रैली का आयोजन किया गया इसमें बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़िया समाज के महिलायें पुरुष बच्चे और नौजवान शामिल होकर कार्यक्रम को संपन्न किया गया ।
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में हो रहे छत्तीसगढ़िया समाज के ऊपर अन्याय अत्याचार शोषण के खिलाफ जागरूक किया गया और साथ ही छत्तीसगढ़ की धरोहर संस्कृति बोली भाखा को बचाए रखने के लिए दीपका नगरवासियों को संदेश दिया गया है ।


दीपका नगरवासियों में चर्चा है कि दीपका नगर में इतिहास में पहली बार जबर भोजली रैली का आयोजन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने किया है दीपका नगरवासियों ने ऐसे आयोजन को लेकर आयोजनकर्ताओं को धन्यवाद प्रेषित किये हैं और छत्तीसगढ़ की ऐसी परंपराओं को जिंदा रखने के लिए प्रतिवर्ष आयोजन होना चाहिए ।





































