HP LANDSLIDE: NH-707 पर हुआ लैंडस्लाइड, बीच रास्ते में फंसे सैकड़ों वाहन; पहाड़ों से गिर रहे पत्थर और चट्टानें

- Advertisement -

 नाहन(एजेंसी):हिमाचल प्रदेश में निर्माणधीन प्रदेश के पहले ग्रीन कॉरिडोर पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा नेशनल हाईवे 707 देर रात से करीब 12 बजे से शिलाई के समीप उतरी में बंद है। जिसके चलते हाईवे के दोनों तरफ लंबा जाम लग चुका है।

इस जाम में सैकड़ो वाहन फंस गए हैं। जिसमें की स्कूल, कॉलेज वाले बच्चे और नौकरी पर जाने वाले लोगों सहित कई बीमार लोग भी फंसे हुए हैं। देर रात को हुए भारी भूस्खलन में बड़ी-बड़ी चट्टाने आने से हाईवे पूरी तरह से बंद है। जिसके की शाम तक ही बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने लगाए आरोप

निर्माणधीन कंपनी ने नेशनल हाईवे को बाहल करने के लिए मशीन लगा दी है। मगर बड़े-बड़े पत्थरों को तोड़ने के लिए पहले ब्रेकर से तोड़ा जाएगा। उसके बाद मशीनों के द्वारा पत्थरों को उठाकर दूसरी तरफ किया जाएगा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस बार यहां कुदरती आपदा से सड़क बंद नहीं हुई है, बल्कि मानव निर्मित आपदा के कारण भूस्खलन हुआ है।

बताया जा रहा है कि भूस्खलन वाले स्पॉट के ठीक सामने गंगटोली में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर अवैध रूप से ब्लास्टिंग की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां अवैज्ञानिक ढंग से भारी ब्लास्टिंग और अंडर कटिंग से भूस्खलन हो रहा है।

जाम में फंसे मरीज

ब्लास्टिंग से उत्पन्न वाइब्रेशन की वजह से उत्तरी के समीप बार-बार चाटने खिसक रही है और सड़क मार्ग बंद हो रहा है। भारी भूस्खलन होने से मार्ग बंद होने के चलते मंडियों में जा रही सब्जियों की गाड़ियां, अस्पताल जाने वाले मरीजों सहित अन्य लोग जाम में फंसे हुए है।

उधर, जब इस संदर्भ में एसडीएम शिलाई जसपाल से संपर्क किया गया। तो उन्होंने बताया कि उत्तरी में हुए भूस्खलन से भारी मात्रा में मालवा हाईवे पर आया है। कंपनी के अधिकारियों को जल्द से जल्द हाईवे बाहल करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कंपनी को दूसरी कंपनियों से मशीने मंगावा कर जल्द रोड को बाहल करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Related Articles