नई दिल्ली(एजेंसी):जबलपुर के बरगी बांध में क्रूज पलटने से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर नौ हो गई। इस बीच एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें अचानक आए तूफान के दौरान बोट के पलटने का पल कैद है।
फुटेज में देखा जा सकता है कि बोट तेज हवाओं से जूझ रही थी, जिसके बाद उसका संतुलन बिगड़ गया और वह उफनते पानी में पलट गई। मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित यह क्रूज बोट गुरुवार शाम को नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध के पानी में पलट गई थी।
60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी हवा
अधिकारियों ने बताया कि बोट में कैप्टन और दो क्रू सदस्यों समेत करीब 43 लोग सवार थे। तभी मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण उठे एक तेज तूफान में बोट फंस गई। मौसम विभाग के आंकड़ों से पता चला कि शाम करीब 6 बजे हवा की गति बढ़कर 60-70 किमी प्रति घंटा हो गई थी, जिससे पानी में हालात काफी खराब हो गए थे।
क्रूज डूबने के दौरान बांटी गईं लाइफ जैकेट
अधिकारियों का मानना है कि इन तेज हवाओं ने क्रूज का संतुलन बिगाड़ दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। जीवित बचे लोगों ने आरोप लगाया कि लाइफ जैकेट तभी बांटी गईं जब क्रूज डूबने लगा था, जिससे घबराहट के माहौल में उनका इस्तेमाल करने के लिए बहुत कम समय बचा था।
राज्य सरकार ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिवारों के लिए 4-4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।
गुरुवार को बरामद हुए शव
दिल्ली निवासी मधुर मेसी 62
जबलपुर निवासी सौभाग्य अलगन 42
जबलपुर निवासी काकूलाझी 38
जबलपुर निवासी नीतू सोनी 45
आज शव मिले
जबलपुर निवासी रेशमा सैयद 66
शमीम नकवी 66
दिल्ली मरीना 36
दिल्ली निवासी तृशांत 4
जबलपुर निवासी ज्योति सेन





































