पीएम प्रोग्राम का बेबकास्ट लाइव प्रसारण के साथ शुभारम्भ तथा स्वास्थ्य विभाग एवं अखिल भारतीय तेरारापंथ युवक परिषद के समन्वय से आयोजित जैन मंदिर बुधवारी कोरबा में वृहद रक्तदान शिविर में लगभग 69 लोगों ने रक्तदान किया
कोरबा@M4S:कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन. केशरी के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आयुष विभाग के समन्वय से 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जा रहा है जिसका सुभारम्भ पीएम प्रोग्राम का बेबकास्ट लाइव प्रसारण के साथ आज दिनांक 17 सितम्बर 2025 को महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, डॉ राजीव सिंह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, नरेन्द्र देवांगन, पार्षद तथा अन्य भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में जैन मंदिर बुधवारी कोरबा में आयोजित किया गया | इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.एन केशरी के द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी दिया गया | इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के समन्वय से जैन मंदिर बुधवारी कोरबा में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | जिसमे लगभग 69 लोगों ने रक्तदान किये |

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने बताया कि दिनांक 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक जिले के समस्त प्रा.स्वा.केन्द्रों (आयुष्मान आरोग्य मंदिरों), सामु.स्वास्थ्य केन्द्रों तथा जिला विकित्सालय महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाए सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने दैनिक स्वास्थ्य शिविर लगाये जा रहे है । जिसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की विशिष्ट स्वास्थ देखभाल, आवश्यकताओं को पूरा करना, स्वास्थ्य, पोषण, तंदरूस्ती और प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना है।
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में लगने वाले दैनिक शिविरों में रोगों की प्रारंभिक पहचान, रोकथाम और स्वास्थ्य संवर्घन पर घ्यान केन्द्रीत किया जा रहा है , इस शिविरों में गैर संचारी रोगों, कैंसर, एनीमिया, टीबी, सिकल सेल रोग और मातृ स्वास्थ्य की जॉंच एवं उपचार किया जा रहा है, साथ ही स्वस्थ जीवनशैली, जागरूकता और परामर्श सत्र का आयोजन किया जा रहा है ।
कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधीयों से आग्रह किये है अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य केन्द्रों में लगने वाले शिविरों में महिलाओं की स्वास्थ्य जॉंच कराने हेतु भेजें जिससे उनकी स्वास्थ्य जॉंच हो सके।





































