फ्री में 7 दिन विदेश घूमने का मौका! ये देश सिखाएगा खुश रहने का राज, ऐसे करें अप्लाई

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):अगर आप भी रोजमर्रा की भागदौड़ और शोर-शराबे से तंग आ चुके हैं और किसी अच्छी जगह जाकर रिलैक्स करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के अनुसार फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश है और अब यह अपनी खुशी का राज पूरी दुनिया के साथ शेयर करने के मिशन पर है।

विजिट फिनलैंड एक खास Chill like a Finn 7-डे चैलेंज लेकर आया है, जिसमें लकी विनर्स को जून के महीने में फिनलैंड ट्रिप पर जाने का मौका मिलेगा, वह भी मुफ्त। आइए जानें इसके लिए अप्लाई कैसे कर सकते हैं और इसकी अंतिम तारीख क्या है।

फिनिश लेकलैंड में सुकून की तलाश

इस ट्रिप का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन फिनिश लेकलैंड है, जो यूरोप का सबसे बड़ा झील क्षेत्र है। खुद को रिचार्ज करने और प्रकृति से जुड़ने के लिए लोग फिनलैंड के लोग इसी जगह का रुख करते हैं। रोजमर्रा के शोर शराबे से दूर शांति महसूस करने के लिए लेकलैंड सबसे बेस्ट जगह है। कई पर्यटक हर साल फिनलैंड की खूबसूरती और शांति को जीने के लिए लेकलैंड का रुख करते हैं।

फिनिश समर- मौज-मस्ती और सुकून 

फिनलैंड के निवासियों को सबसे ज्यादा गर्मियां पसंद हैं। गर्मियों की छुट्टियों में फिनिश लोग अपने झील के किनारे बने केबिनों में जाते हैं। वहां उनका रूटीन बेहद सिंपल होता है, सुबह आराम से सोकर उठना, हाइकिंग या साइकिलिंग के लिए जाना, दोस्तों से मिलना, ग्रिल करना और फिर झील के ठंडे पानी में स्वीमिंग करना। पूरे साल के लिए खुद को रिचार्ज करने के लिए वे इसे बेहतरीन तरीका मानते हैं।

https://www.instagram.com/ourfinland/?utm_source=ig_embed&ig_rid=a47e6fea-c161-4edc-b79e-0846ad3cdf3a

आप कैसे आवेदन कर सकते हैं?

फिनिश लेकलैंड की इस 7-डे चैलेंज का हिस्सा बनने के लिए आपको केवल दो आसान स्टेप्स पूरे करने होंगे। आप अपनी पसंद के किसी भी साथी के साथ अप्लाई कर सकते हैं, बशर्ते आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे ज्यादा हो।

  • सोशल मीडिया चैलेंज- इंस्टाग्राम पर अपने साथी के साथ एक वीडियो बनाएं। इसमें अपना इंट्रोडक्शन दें और बताएं कि, आप लेकलैंड में फिनिश समर हॉलिडे को कैसे देखते हैं या उसकी कल्पना कैसे करते हैं?
  • एप्लिकेशन फॉर्म- विजिट फिनलैंड की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरें और अपनी सोशल मीडिया पोस्ट का लिंक वहां शेयर करें ताकि वे आपसे कॉन्टेक्ट कर सकें।

अगर आप इस फ्री ट्रिप का आनंद लेना चाहते हैं, तो देर न करें। आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 मार्च, 2026 है। तो अपना कैमरा उठाइए और दुनिया के सबसे खुशहाल देश की मुफ्त यात्रा के लिए अप्लाई करिए।

Related Articles