मारपीट एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले 04 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
कोरबा@M4S:कोरबा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा इमलीडुग्गू एवं राताखार क्षेत्र में मारपीट करने एवं उत्पात मचाने वाले निम्नलिखित चार आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है
पुलिस द्वारा चारों अनावेदकों के विरुद्ध वैधानिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय, कोरबा के समक्ष पेश कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।
कोरबा पुलिस की अपील :
आम नागरिकों से अपील है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। मारपीट, उपद्रव अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा डायल-112 में दें।





















































