त्योहार के बाद धान की कटाई में जुटे किसान  जिले में 50 फीसदी धान की फसल पककर तैयार 

- Advertisement -
कोरबा@M4S:त्योहार निबटने के साथ ही अब किसान खेतों का रूख कर रहे हैं। खेतों में करीब 50 फीसदी तक धान की फसल पककर तैयार है। दूसरी ओर अभी भी मौसम को लेकर अनिश्चितता की स्थिति है,इससे किसान असमंजस की स्थिति में इंतजार कर रहे है। अगले सप्ताह से धान की कटाई का काम रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। बालियों की स्थिति में बदली बारिश से कीट प्रकोप के बाद भी इस बार धान के बंपर पैदावार की उम्मीद की जा रही है। इससे उत्साहित किसान अब पैदावार को सहेजने की तैयारी कर रहे हैं। सामान्य स्थिति में दिवाली के पहले फसल की कटाई शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार विलंब तक बारिश के कारण कटाई में देरी हो गई है। अभी करीब 2 से 3 फीसदी फसल कटाई का अनुमान है। जिले में इस बार अरली वेरायटी के साथ लेट वेरायटी की फसल की कटाई में देरी की स्थिति है। अधिक समय तक पानी के जमाव के कारण लेट वेरायटी की फसल में अभी समय है। बहुतायत मशीनों के उपयोग से महीनेभर में कटाई का काम पूरा हो जाता है। लेकिन इस बार मशीनों का उपयोग कम होने से कटाई में महीनेभर से ज्यादा समय लग जाने की संभावना है। धान की कटाई शुरू हो गई है। हालांकि अभी ऐसे किसानों की संख्या बहुत कम है, लेकिन अगले सप्ताह से इसमें तेजी की संभावना है। काफी विलंब तक बारिश के कारण खेतों में जलभराव की स्थिति रही। इसलिए इस बार कटाई व मिंजाई में देरी होगी।

Related Articles