- Advertisement -
पसान से जफ़र खान की रिपोर्ट
पेंड्रा@M4S:कोरबा से अलग होकर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले शामिल पसान क्षेत्र में मौसम का मिज़ाज बदलते ही शुक्रवार की शाम तेज़ हवा के साथ हुई बारिश और ओले जमकर आसमान से बरसे,आंधी चलने के कारण कई पेड़ धराशाई हो गई जिससे बिजली व्यवस्था बाधित हो गई,ओले ऐसे गिरे जैसे कुछ देर के लिए पसान क्षेत्र शिमला और कश्मीर की बर्फ़बारी जैसा नज़ारा दिखाई दे रहा था, बारिश और ओले गिरने से फसल और सब्जी की खेती को नुकसान पंहुचा है, हम आपको बता दे इससे पहले भी कुछ दिन पहले पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक में ऐसी ही बर्फ़बारी हुई थी।





































