मई दिवस पर एटक संभागीय कार्यालय में दीपेश मिश्रा ने किया ध्वजारोहण

- Advertisement -

कोरबा@M4S:आज मई दिवस के अवसर पर एटक संभागीय कार्यालय कोरबा में कामरेड दीपेश मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण किया गया एंव मजदूर आंदोलन में जान निछावर करने वाले शहीदों का नमन किया गया

उसके पश्चात् सभा को संबोधित करते हुए एटक के दीपेश मिश्रा ने कहा कि आज भी पूरे विश्व मे श्रम एवं पूंजी के बीच विकास से जुड़ी हिस्सेदारी को लेकर विवाद है उन्होंने आगे कहा कि पूरे दुनिया भर के तमाम देशों मे ग्लोबलाइजेशन( भूमंडलीकरण) के कारण श्रमिकों और पूंजीपतियों के रिश्तों मे जबरदस्त तनाव बढ़ रहा है, हिंदुस्तान में वर्ष 1991से आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत हुई जिसमें कहा गया था कि नई आर्थिक नीति से रोजगार तेजी से बढ़ेंगे लेकिन वैसा कुछ हुआ नहीं उसके उलट सरकारी क्षेत्र में नौकरियां घट गई यहाँ तक की निजी क्षेत्र मे भी रोजगार मे कोई दमदार बढ़ोतरी नहीं हुई इसी तरह देश मे विकास का मौजूदा रोड मैप लोगों के जीवन के पीड़ा को और बढ़ा दिया है,

मौजूदा सरकार कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए आजादी के पहले से चले आ रहे मजदूर हित के 44 श्रम कानूनों में व्यापक सुधार करते हुए चार लेबर कोड में बदलकर कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचने का काम किया है जिसका श्रम संगठन विरोध कर रहे हैं इसी तरह कारपोरेट घरानों को खुश करने के लिए सरकार ने” फिक्स्ड टर्म एंप्लॉयमेंट” अधिसूचना भी जारी कर दिया है इसका मतलब भविष्य में अब इस देश में अब परमानेंट नौकरी किसी को भी नहीं मिलेगी दीपेश मिश्रा ने आगे कहा कि मौजूदा सरकार देश का सबकुछ निजी हाथ में बेच देने का मुहिम चला रही है इस क्रम मे नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन के तहत सरकारी संपत्तियों को चुनिंदा कारपोरेट घरानों के हवाले करने की तैयारी की जा रही है जिसका संयुक्त श्रम संगठन विरोध कर रहे हैं उन्होंने अंत मे कहा कि मौजूदा सरकार के देश विरोधी ,जनविरोधी और मजदूर विरोधी नितियों का पूरी ताकत के साथ मुखालफत करने का ऐलान संयुक्त श्रम संगठन ने किया है, कामरेड एन.के.दास ने भी सभा को संबोधित किया ।आज के कार्यक्रम में कामरेड सुभाष सिंह, राजेश पांडे, नंद किशोर साव, एसके प्रसाद, एस.एन.गिरी,रमाकांत शर्मा, घनश्याम त्रिपाठी, अरुण राठौर, विश्वजीत मुखर्जी, रामलाल साहू, राम जी साहू, देवाशीष डे, सुनील राठौर, उज्जवल बनर्जी, अरुण कुमार राठौर, अशोक कुमार राय, अनिर्बन मुखोपाध्याय, मनोज श्रीवास, गोरेलाल राठौर, पुरुषोत्तम राठौर, नाथूराम, संतोष मसीह, श्यामलाल साहू, गजाधर दास, सोखी लाल चंद्रा, अमरजीत, रंजन राम, बृज किशोर शर्मा, लखन, प्रवीण धीरेन, जय कुमार राठौर, सुरेश, घनश्याम त्रिपाठी, संजय यादव, बृज किशोर शर्मा, देवेंद्र पाल सिंह एवं कामरेड श्रीमती प्रभा राय आदि उपस्थित रहे।

Related Articles