Delhi Wall Collapsed: दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत की दीवार धराशायी, मलबे में दबे कई लोग; चार की हालत गंभीर

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):दिल्ली में दिल दहला देने वाली दुर्घटना सामने आई है, जहां ओखला इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत की बेसमेंट की दीवार धराशायी हो गई है। इस हादसे के कारण कई लोग मलबे में दब गए। हादसे के पहले इमारत में 13 लोग मौजूद थे, जिसमें से चार लोगों की हालत गंभीर है। चारों का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया है। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।

हादसे के बाद लोगों की लगी भीड़

बाहर लगी भीड़ के लोगों का कहना है कि उनके स्वजन अंदर काम कर रहे थे, लेकिन उन्हें यह नहीं पता है कि उनके स्वजन सुरक्षित हैं या नहीं। निर्माणाधीन इमारत के अंदर प्रवेश करने के लिए श्रमिक आक्रामक हो गए हैं।

Related Articles