CRIME:बैंक का ताला तोड़ा, गोदाम से माल पार 

- Advertisement -

कोरबा@M4S: बैंक का ताला तोडक़र चोरों के भीतर प्रवेश का मामला सामने आया है। हालांकि बैंक से क्या चोरी किया गया है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। इसके अलावा बैंक के पास स्थित रेडिमेड दुकान के गोदाम में भी चोरी हुई है।
कोरबा के इंडियन बैंक की ट्रांसपोर्ट नगर शाखा के शटर का ताला टूटा हुआ देखने वालों ने घटना की सूचना आसपास के लोगों को दी।

वहां पहुंचने पर पाया गया कि बैंक के शटर का ताला टूटा हुआ है। अंदर का दरवाजा भी खुला हुआ दूर से दिखाई दे रहा था। बैंक के समीप स्थित साहेब कलेक्शन के गोदाम का भी ताला तोड़ दिया गया है। यहां से बड़ी तादाद में सामान गायब कर दिया गया है।  मामले की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है.

ये भी पढ़ें:SUMMER EFFECT:भीषण गर्मी में मेंटेनेंस के नाम पर 7 घंटे बिजली कटौती  लोग हो रहे परेशान, वर्षा ऋतु से पहले चल रही तैयारी

ये भी पढ़ें:राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शहर सजकर तैयार शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती रहेंगे मौजूद,जया किशोरी का होगा प्रवचन

Related Articles