CORONA HELP:विधान सभा अध्यक्ष व सांसद  ने सहयोगार्थ दिया एक माह का वेतन

- Advertisement -

रायपुर@M4S:कोविड-19 कोरोना की रोकथाम हेतु सहयोग के रूप में विधान सभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत ने अपना एक माह का वेतन एक लाख 35 हज़ार रूपये,कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद  ज्योत्सना चरणदास महंत ने  अन्य सांसदों से एक कदम आगे बढ़कर अपने एक माह का वेतन 1.85 लाख रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराया है। श्रीमती महंत ने कहा है कि मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन भी कोविड-19 से बचाव एवं नागरिकों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐहतियातन लिए गए दूरगामी फैसलों का बहुत अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। इस महामारी के लिए मुख्यमंत्री व शासन के निर्णयों का स्वागत करते हुए इस पुनित कार्य में स्वेच्छापूर्वक अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में चेक के जरिए उन्होंने जमा कराया है।  

Related Articles