FORM7 के दुरूपयोग किए जाने की शिकायत  दोषी व्यक्तियों पर एफ  आई  आर दर्ज करने की मांग 

- Advertisement -

कोरबा@M4S:कोरबा में  अल्पसंख्यक  समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से मिलकर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम एस आई आर के तहत फॉर्म 7 के दुरूपयोग किए जाने की शिकायत करते हुए इसकी जांच की मांग करते हुए दोषी व्यक्तियों पर एफ  आई  आर दर्ज करने की मांग की है,कलेक्टर को सौपे ज्ञापन में  मोहम्मद शाहिद ने  बताया की मतदाता सूची 2025 के विशेष गहन पुनिरिक्षण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद यह जानकारी सामने आयी है की शरारती तत्वों द्वारा कोरबा विधान सभा के मतदाता सूची से 1566 मतदाताओं का फॉर्म 7 में गलत जानकारी भरकर निर्वाचन कार्यालय कोरबा में यह लिखकर आक्षेप किया गया है,जांच पड़ताल किये बिना बूथ स्तर पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो का नाम मतदाता सूची 2026 से विलोपित किये जाने की जानकारी मिली है,समाज से पूरे मामले की जांच की मांग की है,इधर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल ने बताया की मुस्लिम समाज द्वारा शिकायत मिली है शिकायत की बी एल ओ से जांच कराई जाएगी,नियमानुसार जो सही होगा कार्यवाई होगी।

Related Articles