10 अक्टूबर को CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं, राजधानी में हर तरफ नाकेबंदी; दिल्ली पुलिस की हिरासत में हजारों लोग

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी): कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के एलान के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के बेहद कड़े बंदोबस्त किए हैं।

सीजेपी संगठन और आम आदमी पार्टी के एक भी नेताओं और समर्थकों को नई दिल्ली जिले में प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

बृहस्पतिवार रात से ही दिल्ली पुलिस ने पूरी दिल्ली में नेताओं और उनके एक्टिव समर्थकों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया है।

लोगों को हिरासत में लिया
यमुनापार के तीन जिले, साउथ और साउथ ईस्ट के अलावा आउटर नॉर्थ के जिले से बड़ी संख्या में लोगों को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में ले लिया है।

 

आप नेताओं पर पैनी नजर

पुलिस मुस्लिम बाहुल्य इलाके और बाल्मीकि बस्तियों, जहां बड़ी संख्या आम आदमी पार्टी के सक्रिय नेता रहते हैं, उन जगहों पर खास नजर रख रही है। इन इलाकों से लोगों को हिरासत में लिया गया है।

वहीं, सभी थाना पुलिस को कहा गया है कि वे अपने-अपने इलाके में मंदिर, मस्जिद आदि हर जगह जाकर लोगों से मिले और उन्हें जंतर-मंतर पर न आने और कोई भी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल न होने की बात समझाए।

Related Articles