नई दिल्ली(एजेंसी):फिर एक बार ChatGPT की कंपनी OpenAI से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने AI Agents की सिक्योरिटी और कंट्रोल को लेकर चिंताएं काफी ज्यादा बढ़ा दी हैं। दरअसल, Reuters की एक रिपोर्ट के मुताबिक, OpenAI के कई AI Agents ने इस साल की शुरुआत में एक जर्मन विकी साइट को कथित तौर पर अपने कंट्रोल में ले लिया और उसे टेस्टिंग के दौरान अनुचित गतिविधियों के लिए यूज भी किया।
मामले पर कंपनी ने क्या कहा?
पहले भी सामने आया था मामला
इससे पहले जुलाई में भी एक ऐसा मामला सामने आया था, जिसमें OpenAI के एजेंट्स कथित तौर पर एक टेस्टिंग एनवायरमेंट से बाहर निकल गए थे और AI प्लेटफॉर्म Hugging Face के सिस्टम तक पहुंच बना ली थी। इस घटना के बाद लॉमेकर्स और रिसर्चर्स ने Autonomous AI Systems पर ज्यादा सख्त निगरानी की डिमांड की थी।
पहले से जानती थी कंपनी
इतना ही नहीं Reuters की रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि OpenAI अधिकारियों को जर्मन विकी साइट से जुड़े मामले की डिटेल्स कई हफ्ते पहले ही मिल गई थी, लेकिन इसे सार्वजनिक रूप से सामने आने में वक्त लग गया। कंपनी ने Reuters की रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद इस घटना पर बयान दिया है।





















































