नई दिल्ली(एजेंसी):31 मई 2026 को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मैच में RCB ने गुजरात GT के 155/8 के स्कोर को चेज करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की। विराट कोहली ने 42 गेंदों में 75 रन की नाबाद पारी खेली और उन्हें मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।
RCB फैंस पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
दरअसल, आरसीबी की बैक-टू-बैक आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की होम सिटी में आधी रात को हजारों RCB फैंस सड़कों पर उतर आए। फैंस ने सड़कें जाम कर दीं, बसों पर चढ़कर डांस किया और बैरिकेड्स तोड़ दिए। इससे एंबुलेंस फंस गईं और भारी जाम लग गया।
वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि आंध्र प्रदेश के कर्नूल शहर में लोगों को देर रात जश्न मनाना भारी पड़ा। आरसीबी के समर्थकों ने जमकर उत्पाद मचाया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। लोगों की भीड़ ने राजू विहार सेंटर के पास रास्ता जाम किया और इस दौरान भीड़ ने एक निजी बस को रोक लिया और उस पर जमकर पथराव किया। इससे बस के आगे-पीछे के शीशे और साइड की खिड़कियों के कांच पूरी तरह टूट गए।
अचानक हुए पथराव से बस में बैठे यात्री बुरी तरह डर और चीख-पुकार मच गई। इसके बाद तेलंगाना पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। पुलिस की लाठीचार्ज से भगदड़ नहीं मची और कोई बड़ी चोट की खबर नहीं आई। इस दौरान फैंस सोशल मीडिया पर ‘बेल्ट ट्रीटमेंट’ वाले क्रिकेट मीम्स तेजी से शेयर करते रहे।
RCB fans were beaten by the telangana police. 😂😭 pic.twitter.com/W1JPYSAh5Y
— SAM (@W0rshipSRK) June 1, 2026
RCB ने गुजरात के घर में जीती दूसरी IPL ट्रॉफी
आईपीएल 2026 फाइनल मैच में विराट कोहली ने एक बार साबित किया कि उन्हें क्यों ‘चेज मास्टर’ कहा जाता है। कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली और आरसीबी की जीत की कहानी लिखी।
किंग कोहली जब क्रीज पर उतरे थे तो उनके चेहरे पर वही आत्मविश्वास और दृढ़ता नजर आई, जिसने पिछले डेढ़ दशक में भारतीय क्रिकेट को अनगिनत यादगार जीत दिलाई हैं। इससे पहले आरसीबी के गेंदबाजों ने गुजरात को 155 रन पर रोक दिया था।वॉशिंगटन सुंदर के अलावा गुजरात का कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया। गिल, सुदर्शन, सिंधू, बटलर थके हुए नजर आए। इस तरह आरसीबी ने 18 ओवर में 161 रन बनाकर 5 विकेट से फाइनल मैच अपने नाम किया।






