कोरबा@M4S:उर्जाधानी कोरबा जिले का सीतामणी स्थित करोड़ो प्रवेश जरूर बना है,लेकिन ठीक उरगा की तरफ आगे पड़ेंगे,सड़क की जगह गड्ढ़े कीचड़ और कुछ आगे और बड़ेगे तो फिर धूल गुबार जिससे सामने से आ रही गाड़ी नहीं दिखाई देती,ये है कोरबा के प्रवेश द्वार से पहले आपका स्वागत है, जिले की कई सड़को की गुडवत्ता जाते बिराते बारिश ने खोल दी है,इन सड़को पर ज़रा सी चूक आपके जान पर बन आ सकती है,बदहाल सड़क पर जाम से दोपहिया वाहन चालक खतरा मोल कर इन सड़को पर पार करने को मजबूर है,

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रभार वाले जिले कोरबा में सड़कों की बदहाली बड़ी समस्या बनी हुई है,उरगा की ओर जाने वाले रास्ते पर हाल देखा जा सकता है,एक तरफ भारी वाहनों की 24 घंटे आवाजाही से इस मार्ग पर घंटों जाम की हर दिन बन रही है, यही हालात दर्री से कटघोरा मार्ग पर भी है, जहां गोपालपुर के पास बने गड्ढों के कारण वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।लोगों का कहना है कि आए दिन जाम में फंसना अब आम बात हो गई है और आख़िर कब शासन प्रशासन की नजरें इनायात होगी और लोगो को राहत मिलेगी ।






