BREAKING NEWS:कोरबा यशवंतपुर एक्सप्रेस के B1 AC कोच से निकलने लगा धुआं यात्रियों में मचा हड़कंप देखिए वीडियो 

- Advertisement -

कोरबा@M4S:कोरबा से यशवंतपुर के बीच चलने वाली यशवंतपुर एक्सप्रेस में सवार यात्रियों में उस वक्त हड़कंप मच गया  जब ट्रेन के B1 AC कोच से धुआं निकलने लगा, तकनीकी खामी के कारण यह घटना होने की आशंका  जा रही है। धुआं निकलने के कारण ट्रेन बिलासपुर और भाटापारा से 11 किलो मीटर पहले 15 मिनट  खड़ी रही जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और जरुरी सुधार कार्य कर ट्रेन को रवाना किया गया.

कोरबा से दुर्ग जा रहे यात्री गणेश मिश्रा ने वीडियो उपलब्ध कराया।

Related Articles