कोरबा@M4S:कोरबा के कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नगर सेना के जवान ने बर्खास्तगी से आहत हो कर खुदखुशी की कोशिश की है। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे। घटना के बाद अस्पताल में नगर सैनिकों की भीड़ लगी है। पीड़ित नगर सैनिक संतोष पटेल से सुसाइड नोट बरामद किए जाने की खबर है।


बताया जा रहा है कि नगर सेना ने डिविजनल कमांडेड और कोरबा कमांडेंट पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। कुछ दिन पहले जिला सेनानी के खिलाफ महिला सैनिकों ने विशाखा समिति में शिकायत भी की है।गौरतलब है की इससे पहले राजनांदगांव के एक नगर सैनिक ने भी आत्मघाती कदम उठाया है,मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉ शशिकांत भास्कर के अनुसार नगर सैनिक की हालत खतरे से बाहर है,आई सी यू में उपचार जारी है.






