बंद कमरे में मिला एसईसीएल कर्मी का शव

- Advertisement -

कोरबा@M4S: एसईसीएल दीपका क्षेत्र में एक खदान कर्मी की लाश मिली है।  जिसकी सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है। बंद कमरे में कर्मी की लाश मिलने से कॉलोनी में सनसनी फैली रही। एसईसीएल दीपका खदान में कार्यरत सपन कुमार एमडी 147 में परिवार सहित निवासरत था। बुधवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर जब दीपका पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां सपन कुमार का शव मिला। पता चला है कि सपन के परिजन बाहर गए हुए है। सपन का आवास पिछले 2 दिनों से बंद था। सपन की लाश किचन में पाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे थे।

Related Articles