नई दिल्ली(एजेंसी):एस्पेन से ह्यूस्टन तक जा रही यूनाइटेड एक्सप्रेस की एक उड़ान में उस समय हलचल मच गई, जब विमान हवा में अचानक नीचे आने लगा। इस घटना के बाद यात्रियों में उथल-पुथल मच गई। बाद में विमान को सुरक्षित लैंड करा लिया गया।
दरअसल, स्काईवेस्ट फ्लाइट 5971 ने एस्पेन से सामन्य तरीके से उड़ान भरी। करीब 90 मिनट तक सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद विमान अचानक नीचे आने लगा, जिसके बाद विमान में सवार यात्री परेशान होने लगे। कई यात्रियों के नाक से खून आने लगा। वहीं, कुछ डर गए।
जानिए पूरा मामला
डेली बीस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्काईवेस्ट फ्लाइट 5971 अचानक बीच हवा में नीचे आने लगा। इस विमान में 39 यात्री सवार थे। उड़ान भरने के करीब 30 मिनट बाद ये घटना हुई।
अभी तक की जानकारी के अनुसार, विमान एक मिनट में अचानक 4000 फीट नीचे आया उसके छह मिनट बाद 25000 फीट नीचे आया। इसके कारण लोगों पैनिक हो गए। इसके बाद पायलटों ने विमान को ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया। जहां पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
विमान के भीतर मची अफरातफरी
बता दें कि केबिन में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक पायलट ने एअर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया कि हमें स्ट्रेचर की जरूरत पड़ेगी, और खून भी बह रहा है।
ऑस्टिन में विमान के सुरक्षित लैंडिंग के बाद आपतकालीन सेवाएं तुरंत पहुंचाई गई। घायल यात्रियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, यात्रियों ने केबिन में अफरा-तफरी का माहौल बताया, कुछ के सिर ऊपर लगे डिब्बों से टकरा गए, जबकि कुछ सीटों से जोर-ज़ोर से टकराए।
एअरलाइन ने क्या कहा?
इस घटना के संबंध में एअरलाइन ने एक बयान जारी किया। एअरलाइन ने जारी अपने बयान में कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा और कल्याण है, और हम ग्राहकों की सहायता के लिए अपने सहयोगी यूनाइटेड के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।





































